Paonta Sahib: सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन चुनाव के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया पूर्ण, 30 जून को होगा चुनाव

Paonta Sahib: सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन चुनाव के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया पूर्ण, 30 जून को होगा चुनाव

राइट न्यूज हिमाचल / पांवटा साहिब

जिला सिरमौर की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन के 30जून को होने वाले चुनाव को लेकर आज शनिवार को STOU कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। तहसीलदार ऋषभ शर्मा की उपस्थिति में ट्रक यूनियन के आप्रेटर्ज द्वारा भरे गए नामांकन पत्र की जानकारी देते हुए बताया प्रधान पद हेतु बलजीत सिंह नागरा व जसमेर सिंह भूरा, उप प्रधान पद पर 3 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया जिस में महिमा सिंह , दविंदर सिंह (पप्पी) व रेशम चौधरी महासचिव पद के लिए कुलदीप खंडूजा व विजय शर्मा डिम्पल, कैशियर पद पर हरबंस लाल चौधरी व राकेश चौधरी अड्डा इंचार्ज भूपिंदर सिंह पिंददू व दविन्द्र सिंह धालीवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के सदस्य अपना व अपनी माता व पत्नी का वोट ही डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि वोट सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक पड़ेगी। इस के बाद वोटो की गिनती शुरू हो जाएगी और शाम तक चुनाव का प्रणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव शांति पूर्ण रूप से हो इस के लिए तैयारियां कर ली गई है।

आप को बताते चले ट्रक यूनियन चुनाव में इस बार 2 गुट आमने सामने हैं बलजीत सिंह नागरा ग्रुप ओर जसमेर सिंह भूरा उप प्रधान पद पर एक आजाद उम्मीदवार रेशम चौधरी भी मैदान में जिस कारण उस सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। अब 30 जून को पता चले गा कौन किस पर भारी पड़ेगा। सर्वे के अनुसार वोटर साइलेंट है और ये आने वाले तूफान की निशानी है।

दोनों गुटों और उनके समर्थकों का कहना है ये कोई राजनीतिक मंच नहीं है हमारा बिजनेस रोजी रोटी यही से चलती। कुछ बाहरी लोग यूनियन के चुनाव को जंग का मैदान फलाना दिमकाना बता रहे हैं लेकिन यूनियन मे ऐसा कोई माहौल नहीं है इलेक्शन एक दिन का है उसके बाद हम फिर एक है। ओर सब एक साथ हो कर काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *