19 साल की युवती की मौत का लोगों ने बनाया तमाशा, लाइक्स के चक्कर में सारी मर्यादा और संवेदनशीलता भूले,

19 साल की युवती की मौत का लोगों ने बनाया तमाशा, लाइक्स के चक्कर में सारी मर्यादा और संवेदनशीलता भूले,

राइट न्यूज हिमाचल/सोलन

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक युवती ने फेसबुक लाइव पर फंदे पर लटककर जान दे दी. युवती ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है. लेकिन कहीं ना कहीं माना जा रहा है कि फेसबुक लाइव के जरिये वह किसी को अपनी मौत का मंजर दिखाना चाहती थी. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है या कुछ और है. फिलहाल, सोलन पुलिस घटना की जांच कर रही है. वहीं, लोगों ने इस पूरे प्रकरण को फेसबुक पर शेयर करते हुए सारी हदें लांघ दी जानकारी के अनुसार, सोलन के सुबाथू छावनी से सटी शडियाना पंचायत के एक गांव की युवती घटना के दौरान घर पर अकेली थी. युवती ने पहले फेसबुक लाइव किया और फिर फंदा लगाया. इस दौरान अंतिम शब्दों में कहा, “मैं सबको गुड बॉय कहती हूं… मैं बहुत दुखी हूं अपनी जिंदगी से. इसमें किसी का दोष नहीं है, मैं अपनी मर्जी से यह कर रही हूं.”वीडियो के दौरान युवती के मोबाइल पर दो से तीन बार कॉल भी आते हैं, लेकिन वह उन्हें नजरअंदाज करती है.

इसके बाद वह किसी ऊंची जगह पर चढ़कर फंदा बनाती है और अपनी जान दे देती है. बताया जा रहा है कि जब यह सब हुआ, उस समय युवती की मां बाजार में थी और पिता बद्दी में नौकरी पर थे. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और युवती के सोशल मीडिया अकाउंट व कॉल रिकॉर्ड्स को खंगाला जा रहा है.

युवती के दो भाई हैं, जिसमें एक बद्दी में नौकरी करता है और एक घटना के दौरान मां के साथ गया था.घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश में खासी चर्चा है. अहम बात है कि बड़ी संख्या में लोग फेसबुक पर लाइक्स के लिए बेटी के वीडियो और फोटो शेयर कर रहे हैं. मामले को लेकर लोगों पर भी सवाल उठ रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *