जिस बेटी की उठनी थी डोली, उसी की आंगन ने निकलेगी अर्थी-दो हफ्ते पहले हुई थी सगाई

जिस बेटी की उठनी थी डोली, उसी की आंगन ने निकलेगी अर्थी-दो हफ्ते पहले हुई थी सगाई

राइट न्यूज हिमाचल/मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवती ने जहर निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। इस घटना ने ना सिर्फ एक परिवार की खुशियों पर विराम लगा दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।दुखद बात यह है कि दो हफ्ते पहले ही लड़की की सगाई हुई थी। घर पर अभी सगाई का ही सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था।

इसी बीच लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली-जिससे पूरे खुशियों वाले घर पर मातम पसरा हुआ है।आपको बता दें कि यह घटना धनियारा ग्राम पंचायत के सरवाल गांव में बीते कल पेश आई है। गांव की रहने वाली 20 वर्षीय सुमन ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि सुमन के पिता दिलीप सिंह- जो कि ITBP में कार्यरत हैं।दिलीप बेटी की सगाई के मौके पर विशेष छुट्टी लेकर घर आए थे। अभी तक यह समझ नहीं आ रहा है कि ऐसे खुशहाल माहौल में सुमन ने यह कठोर कदम क्यों उठाया।

इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।परिजनों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले तक पूरा परिवार खेतों में धान की रोपाई में व्यस्त था। सुमन भी रोजमर्रा के कार्यों में सामान्य रूप से भाग ले रही थी और ऐसा कोई संकेत नहीं था जिससे अंदेशा लगाया जा सके कि वह मानसिक तनाव में है।रविवार को अचानक सुमन की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे तुरंत जोनल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुमन द्वारा जहरीला पदार्थ निगले जाने की पुष्टि के बाद मामला सुसाइड का दर्ज किया गया।

सदर थाना प्रभारी देश राज ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वे खुद मौके पर पहुंचकर तथ्यों की गहराई से जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे यह और भी रहस्यमयी बन गया है कि सुमन ने यह कदम किस परिस्थिति में उठाया।ग्रामीणों और पड़ोसियों के अनुसार, सुमन एक शांत स्वभाव की, विनम्र और समझदार लड़की थी।

उसकी सगाई को लेकर परिवार और गांव में उत्सव का माहौल था। आज वही परिवार गहरे सदमे और शोक में डूबा हुआ है। जिस घर से बेटी की डोली उठनी थी- आज वहीं से उसी बेटी की अर्थी निकलेगी। पुलिस द्वारा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि सुमन की आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *