राईट न्यूज / नाहन
नाहन मेडिकल कॉलेज में एक महिला डाक्टर कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उक्त महिला डाक्टर कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट (यानी पीएसएम) से है।
बताया जा रहा है कि महिला डाक्टर अपने घर गई हुई थी। महिला डॉक्टर का पति चंडीगढ़ के 32 सेक्टर में कार्डियोलॉजिस्ट है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एनके महेंद्रू ने बताया कि महिला डाक्टर छुट्टी पर थी और उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट चंडीगढ़ में आई है।हालांकि महिला चिकित्सक नाहन के मेडिकल कॉलेज में तैनात थी। अभी यह नहीं पता चल सका है कि उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री में पहले पति पॉजिटिव थे या महिला। बताया जा रहा है कि उक्त महिला चिकित्सक के पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।
बता दें कि नाहन कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट में करीब 9 के लगभग प्रोफेसर है। हालांकि पॉजिटिव आई महिला डाक्टर की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। यह महिला डाक्टर बीते शनिवार को छुट्टी गई थी। जिसके बाद पूरे मेडिकल कॉलेज में हड़कंप भी मचा हुआ है।उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एनके महेंद्रु ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पीएसएम डिपार्टमेंट की महिला डाक्टर की चंडीगढ़ में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉ महेंद्रू का कहना है कि अब इस डिपार्टमेंट के सभी चिकित्सकों का कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा। साथ ही इस महिला चिकित्सक का पति व बेटी भी चंडीगढ़ में पॉजिटिव आए हैं। महिला चिकित्सक शनिवार को नाहन मेडिकल कॉलेज से छुट्टी पर गई थी।