Himachal: सुकेत शाॅपिंग काॅम्प्लैक्स में आग की भेंट चढ़ी रेडीमेड कपड़ों की दुकान, लाखाें रुपए का नुक्सान

Himachal: सुकेत शाॅपिंग काॅम्प्लैक्स में आग की भेंट चढ़ी रेडीमेड कपड़ों की दुकान, लाखाें रुपए का नुक्सान

राइट न्यूज हिमाचल

सुंदरनगर बस स्टैंड के निकट सुकेत शाॅपिंग काॅम्प्लैक्स में एक रैडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे करीब 10 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने की यह घटना रात करीब 9 बजे के आसपास हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही बीएसएल परियोजना की फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक सब कुछ जल चुका था।

दुकान के मालिक लाल सिंह पुत्र हुक्म चंद निवासी गांव व डाकघर मेरामसीत व तहसील सुंदरनगर ने पुलिस को बताया है कि वह रोजाना की तरह शाम को करीब साढ़े 6 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था।

रात करीब 9 बजे उसे फोन पर सूचना मिली कि उसकी दुकान में आग लग गई है। घटना में उसका करीब 10 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। दुकान मालिक ने इस घटना को लेकर किसी पर कोई शक या साजिश न होने की बात कही है। उधर, डीएसपी भारत भूषण ने बताया पुलिस इस घटना को लेकर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *