Himachal: जंगली सब्जी खाने से बिगड़ी 7 लोगों की तबीयत, 4 अस्पताल में भर्ती 3 हुए लापता

Himachal: जंगली सब्जी खाने से बिगड़ी 7 लोगों की तबीयत, 4 अस्पताल में भर्ती 3 हुए लापता

राइट न्यूज हिमाचल

जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी के धनाला जंगल में एक ठेकेदार के साथ काम कर रहे 4 मजदूरों ने एक अज्ञात जंगली सब्जी (साग) का सेवन कर लिया, जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उनके साथ कार्य कर रहे अन्य लोगों ने उन्हें अचेत अवस्था में उपचार के लिए देर रात को सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया, जहां पर सभी को उपचार दिया जा रहा है।

जबकि 3 लोग इस सब्जी का सेवन करने के बाद लापता हो गए हैं। घटना के बाद ठेकेदार की ओर से पुलिस चौकी पुर्थी में तीनों लोगों की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई हुई है।इस सब्जी का सेवन करने के बाद बेहोश व सिविल अस्पताल किलाड़ में भर्ती लोगों की पहचान 30 वर्षीय राजकुमार, पुत्र नेसू, पोस्ट ऑफिस भांदल, किहार, देस राज, पुत्र जय सिंह, गांव मुधेल, पोस्ट ऑफिस चडी, तहसील धरवाला, जिला चम्बा, जगदीश, पुत्र तेज राम, निवासी थुनेल, पोस्ट ऑफिस किहार, प्रीतम सिंह, पुत्र जय सिंह, निवासी सुधेल, पोस्ट धरवाला, जिला चम्बा है, वहीं 3 लापता हुए लोगों में नरेश राम, पुत्र धर्म सिंह सुधेल, तहसील धरवाला, जिला चम्बा, जर्म सिंह, पुत्र दयाराम, निवासी भाडका, पोस्ट ऑफिस रजेरा, व ज्ञान सिंह, पुत्र दया राम, निवासी जांगी, तहसील व जिला चम्बा शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, जैसे ही इन लोगों अज्ञात सब्जी का सेवन किया तो यह पागलों की तरह हरकतें करने लगे। इस संबंध में एसएचओ पांगी जोगिंदर जरियाल ने बताया कि पुलिस के पास 3 लोगों की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम धनाला जंगल से लेकर जगह-जगह गश्त कर रही है, लेकिन अभी तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *