सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे कोटड़ी व्यास के खिलाड़ी हमीरपुर में होगी प्रतियोगिता

सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे कोटड़ी व्यास के खिलाड़ी हमीरपुर में होगी प्रतियोगिता

राइट न्यूज / हिमाचल

सिरमौर के पांवटा साहिब विकासखंड के शहीद कमलकान्त मेमोरियल विद्यालय कोटड़ी व्यास के 11 खिलाड़ियों का सिलेक्शन राज्यस्तर पर आयोजित योग ओलिंपियाड़ प्रतियोगिता हेतु हुआ! जिला स्तर पर यह प्रतियोगिता अंडर- 14 बॉयज व गर्ल्स मानगढ़ में 24,25 मई को संपन्न हुई जिसमे फिर से कोटडी व्यास स्कूल की टीम ने दोनों वर्गो लड़के व लड़कियों मे प्रथम स्थान हासिल किया व चमचमाती ट्रॉफियों पर कब्जा किया।

वही अंडर -17 बॉयज एंड गर्ल्स राजगढ़ मे 26 मई को सम्पन हुई जिसमे स्कूल के खिलाड़ियों लड़के व लड़कियों ने बाजी मारी! अंडर -14 बॉयज मे हर्ष, शिवानंद, शिवम्, शौर्य सभी उपरली कोटडी पूरी टीम कोटड़ी व्यास से सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेगे वहीं अंडर -14 गर्ल्स में खुशबू व कंचन अंडर-17 बॉयज व गर्ल्स मे सौरभ, निखिल,अंशिका, कृतिका, प्रीतिका सिरमौर का प्रतिधित्व नदोंन हमीरपुर हिमाचल प्रदेश में करेंगे!

वही योग ओलिंपियाड़ जीतने के पश्चात स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रशासन व एसएससी ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत फुलमालायों द्वारा किया! स्कूल प्रिंसिपल रघुवीर तोमर, लेक्चर चतर चौहान, शशि गुप्ता, सुषमीता शर्मा, सुशील शर्मा, ज्योति कुमारी, ओमप्रकाश, राकेश, बलदेव किरण, लता ने खिलाड़ियों को जिला लेवल पर अच्छा प्रदर्शन करने पर बधाई व आशीर्वाद दिया व टीम कोच शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी को भी बधाई दी वहीं यह खिलाड़ी अब नादौन हमीरपुर मे 29, 30 जून को जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे!

इन खिलाड़ियों के अभिभावक पवन, अशोक, चंमेल सिंह,शशि बाला, संजीव कुमार, संदीप, सेवा सिंह, मोहन,लाल युसूफ अली आदि ने भी अपने बच्चों का अच्छा प्रदर्शन वह स्टेट में सेलेक्ट होने के लिए कोच को व प्रिंसिपल, स्टाफ को बधाई दी है।

इस उपलब्धि पर एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह मेंबर्स मुलख राज, राजकुमार,वीणा, सुमन, मीरा, सर्वजीत और पंचायत प्रधान सुरेश कुमार व अन्य सदस्यों व बी. डी. सी शशि बाला ने भी बच्चों को उनके शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी व स्टाफ मेंबर व पेरेंट्स को बधाई दी है पंचायत प्रधान ने कहा कोटड़ी व्यास के लिए यह गर्व का विषय है कि चारों वर्गों में कोटड़ी व्यास स्कूल के खिलाड़ियों ने जिला सिरमौर मे अपना दबदबा बनाए रखा ओर अब ये खिलाडी हमीरपुर में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे यह हमारे क्षेत्र व जिले के लिए गर्व का विषय है वही स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि हमारे स्कूल के लिए गर्व का विषय है कि एक टीम में चार खिलाड़ी सिलेक्ट होते हैं चार टीमों में 11 खिलाड़ी हमारे स्कूल से सेलेक्ट हुऐ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *