राईट न्यूज / नाहन : जिला सिरमौर में कर्फ्यू का समय अब रात्री 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर दिया गया है। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परूथी ने दिए।
जिला में घोषित कन्टेंमेंट जोन, बफर जोन में लॉकडाउन की स्थिति 31 जुलाई, 2020 तक यथावत बनी रहेगी।पहले कर्फ्यू का समय रात्री 8 बजे से प्रातः 6 बजे तक था जिसमें अब तब्दीली की गई है.
उन्होंने बताया कि कफर्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के अलावा उद्योगों में विभिन्न शिफ्ट में कार्य करने वाले मज़दूर और राष्ट्रीय उच्च व जिला उच्च मार्गोंं पर आवश्यक सामानों की आपूर्तिं करने वाले और अपने गंतव्य पर जा रहे व्यक्तियों को छोड़कर किसी भी प्रकार की आवजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
उन्होंने बताया कि जिला में अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्ति केवल प्रशासन द्वारा जारी ई-पास के माध्यम से ही आ सकेगेजिला में घोषित कन्टेंमेंट जोन, बफर जोन में लॉकडाउन की स्थिति 31 जुलाई, 2020 तक यथावत बनी रहेगी। कन्टेंमेंट जोन में केवल आवश्यक गतिविधिया को ही इजाजत होगी। जिला में अन्तरराज्यीय आवाजाही करने वाले उद्योगपतियों, मजदूरों, कच्चा माल सप्लाई करने वाले तथा सेवा प्रदाता 31 मई, 2020 को जारी सरकारी आदेशो के अनुसार ही सख्ती से विनियमित किए जाएंगे।