राइट न्यूज हिमाचल
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल था जिस कारण सिरमौर जिले में पुलिस पूरी तरह से अलर्ट थी। सिरमौर जिले के एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने सभी थानों से रिपोर्ट मंगवाकर जिले में कई स्थानों को चिन्हित किया था जहां पर नाकाबंदी कर बैरिकेडिंग करते हुए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया थे।
साथ ही संदिग्ध लोगों समेत वाहनों की गहनता से चैकिंग की जा रही थी। पुलिस की तरफ से हर एक नाके पर विशेष सतर्कता बरती जा रही थी। इस दौरान खुद एसपी सिरमौर नाकों पर जांच की। तथा नाकों पर तैनात पुलिस जवानों को दिशा-निर्देश दिए। इसको लेकर शनिवार को एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हरियाणा, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की सीमा के साथ लगते गोविंदघाट, बहराल व खोदरी माजरी नाकों की जांच की व पुलिस को दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उनके साथ पांवटा के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर व थाना प्रभारी पांवटा देवी सिंह भी मौजूद रहे।बता दें कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। जिसे देखते हुए शनिवार को एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने पुलिस अधिकारियों समेत नाकों का निरीक्षण किया। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि जो स्थान चिन्हित किए हैं वहां पर बैरिकेडिंग लगाते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। साथ ही शहर में मोबाइल और जिग-जैक नाका भी लगाया जाएगा। मोबाइल नाका स्थाई नहीं होगा जिसे एक-दो घंटे बाद मोबाइल फोन कर अलग स्थानों पर लगाया जाएगा।
साथ ही जिग-जैक नाके भी लगाए जाएंगे, जिससे अगर कोई भी वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास करे तो वह भागने में सफल न हो। जिग-जैक नाके में बैरिकेडिंग को आगे-पीछे करते हुए घुमाकर लगाई जाएगी। अगर कोई वाहन चालक रफ्तार में निकलना चाहेगा तो वह भागने में सफल नहीं होगा।

