दि सिरमौर ट्रांसपोर्ट कॉपरेटिव सोसायटी पांवटा साहिब का चुनाव शांति पूर्ण तरीके से हुआ

दि सिरमौर ट्रांसपोर्ट कॉपरेटिव सोसायटी पांवटा साहिब का चुनाव शांति पूर्ण तरीके से हुआ

राइट न्यूज हिमाचल/पांवटा साहिब

सिरमौर ट्रांसपोर्ट कॉपरेटिव सोसाइटी पांवटा साहिब का चुनाव शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। सोसाइटी मे कुल 7 जोन बनाए गए थे। बद्रीपुर जोन 4 से राजेन्द्र सिंह नारंग निर्विरोध चुने गए राजेंद्र सिंह नारंग 20/25 वर्ष से लगातार कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष बनते आ रहे हैं। ट्रक आपरेटर भी उनके काम से खुश हैं जोन 1 से हितेश फाण्डा भी निर्विरोध चुने गए इन के खिलाफ कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा।

चुनाव 9 मई को गोयल धर्मशाला में सुबह 10 बजे से 3 बजे तक वोटिंग हुई। जिस के बाद जॉन वाइस वोटो की गिनती शुरू हुई।जिस में (जोन2) से योगेश धमीजा ने जीत दर्ज की उन्होंने इकबाल सिंह को हराया, (जोन3) से गुरिंदरपाल सिंह धालीवाल ने जीत दर्ज की उन्होंने जगमोहन सिंह को हराया, (जोन5) से संजीव शर्मा ने जीत दर्ज की उन्होंने बलविंदर सिंह को हराया

(जोन6) से इंद्रजीत सिंह सैनी ने जीत दर्ज की उन्होंने गुरपाल सिंह को हराया, (जोन7) से सतबीर सिंह बैंस ने जीत दर्ज की उन्होंने राज कुमार व हरदीप सिंह को हराया इस जॉन मे 3 कैंडिडेट थे, अब इन चुने हुए मेम्बर में से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जर्नल सेक्ट्री व कैशियर चुने जाएंगे।
ट्रक यूनियन के चुनाव भी नजदीक आ रहे हैं बताया जा रहा है 30 जून को यूनियन का चुनाव होगा जिस में ये मेंबर्स अच्छी भूमिका निभाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *