हिमाचल में एक और गोलीकांड, बाइकर्स ने ढाबा संचालक को मारी गोली, पुलिस कर रही तलाश

हिमाचल में एक और गोलीकांड, बाइकर्स ने ढाबा संचालक को मारी गोली, पुलिस कर रही तलाश

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गुटकर क्षेत्र में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों ने एक ढाबे पर गोलीबारी कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस हमले में ढाबा मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिले के पुलघ्राट इलाके में देर रात दो बाइक सवार बदमाशों ने एक ढाबा संचालक पर गोली चला दी और फिर नकदी लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।घटना शुक्रवार रात करीब 11:45 बजे की बताई जा रही है। दो अज्ञात बाइक सवार ग्राहक बनकर ढाबे पर पहुंचे। उन्होंने खाना खाया और फिर किसी बात पर ढाबा संचालक के साथ विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया कि उनमें से एक बदमाश ने बंदूक निकालकर ढाबा संचालक पर फायरिंग कर दी। गोली संचालक के गाल और हाथ को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया।

गोली चलाने के बाद दोनों बदमाश ढाबे में रखी नकदी भी लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल ढाबा संचालक को उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।हमलावरों की मंशा लूट थी या किसी रंजिश के चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।मंडी जिले में हाल के दिनों में अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस तरह की वारदातों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन पर कानून व्यवस्था को सख्त करने का दबाव बढ़ रहा है। इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *