किन्नौर की “आंचल नेगी” बनी IndiGo एयर होस्टेस, जनजातीय क्षेत्र की बेटियों के लिए बनी मिसाल

किन्नौर की “आंचल नेगी” बनी IndiGo एयर होस्टेस, जनजातीय क्षेत्र की बेटियों के लिए बनी मिसाल

राइट न्यूज हिमाचल / रिकांगपिओ

प्रदेश का किन्नौर जिला एक जनजातीय क्षेत्र है। यहां की कठिन परिस्थितियों के बावजूद बेटियां सफलता की नई ऊंचाइयां छू रही हैं। इसी कड़ी में पंगी गांव की आंचल नेगी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आंचल का चयन इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस के रूप में हुआ है। 7 मार्च 2025 को उन्होंने कंपनी जॉइन कर ली। अब वे चेन्नई बेस से अपनी सेवाएं देंगी।

महज 18 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल करना किसी मिसाल से कम नहीं। उनके पिता अजय कुमार और दादा रोशन लाल को उनकी सफलता पर गर्व है। आंचल ने डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, रिकांग पिओ से प्रारंभिक शिक्षा ली। फिर डीपीएस झाकरी से माध्यमिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद, उन्होंने एविएशन में करियर चुना।

एकेएस (AKSA) इंटरनेशनल एयर होस्टेस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से उन्होंने दो साल की कड़ी मेहनत की। इसके बाद, इंडिगो एयरलाइंस में उनका चयन हुआ। उनकी सफलता किन्नौर और हिमाचल की अन्य बेटियों को प्रेरणा देगी। आंचल ने साबित किया कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी आसमान छू सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *