नाहन 77 साल पुरानी वन निगम की इस फैक्ट्री का होगा आधुनिकीकरण, यहां होते हैं ये वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट्स

नाहन 77 साल पुरानी वन निगम की इस फैक्ट्री का होगा आधुनिकीकरण, यहां होते हैं ये वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट्स

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के वन विकास निगम के नियंत्रण में चलने वाली करीब 77 साल पुरानी बिरोजा एवं तारपीन फैक्ट्री नाहन को आधुनिकीकरण करने की तैयारी की जा रही है। ये संकेत हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने दिए हैं। उन्होंने संबंधित फैक्टरी का निरीक्षण भी किया है।

वर्ल्ड क्लास शुद्ध प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है फैक्ट्री

दरअसल वन विकास निगम के तहत सरकारी क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के नाहन और बिलासपुर में ही बिरोजा एवं तारपीन की 2 फैक्ट्रियां चल रही हैं। इनमें से वर्ष 1948 में स्थापित नाहन की फैक्टरी का जिक्र करें तो यह अपने वर्ल्ड क्लास शुद्ध प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। ऐसे में कई बार ऑर्डर के मुताबिक उतना उत्पादन करना भी मुश्किल हो जाता है। लिहाजा अब बिरोजा एवं तारपीन फैक्ट्री नाहन के आधुनिकीकरण को लेकर वन विकास निगम खाका तैयार करने में जुट गया है।

नाहन में वन निगम के उपाध्यक्ष ने जहां फैक्ट्री प्रबंधन को कुछ मामलों में उचित दिशा निर्देश दिए, तो वहीं, कर्मचारियों की समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया।

केहर सिंह खाची ने कहा कि फैक्टरी में तैयार होने वाली फिनाइल और तारपीन के तेल जैसे उत्पाद अपनी गुणवत्ता के कारण एक अलग पहचान रखते हैं. इस दिशा में जल्द ही और बेहतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि पूरे हिंदुस्तान में यहां तैयार किए जाने वाले प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग कर इसे सप्लाई किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन-जिन विभागों को तारपीन सहित यहां तैयार होने वाले उत्पादों की जरूरत है, उन सभी को यहां से यह उत्पाद सप्लाई किए जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *