हिमाचल में बर्फबारी से 250 सड़कें बंद, आज भी कई जिले अलर्ट पर- जानें डिटेल

हिमाचल में बर्फबारी से 250 सड़कें बंद, आज भी कई जिले अलर्ट पर- जानें डिटेल

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में वर्षा और हिमपात का सिलसिला जारी है। पिछले कल भी नारकंडा, मनाली और कुफरी जैसे ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात हुआ, जबकि शिमला के रिज मैदान पर फाहे गिरे। मनाली और नारकंडा में तीन इंच, जबकि अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर पौना फीट बर्फ गिरी है। मौसम विभाग ने 4 मार्च यानी आज भी ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में आंधी व वर्षा की चेतावनी दी है।

चंबा, कांगड़ा और लाहुल स्पीति में हिमपात व आंधी के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस कारण प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे ठंड में और वृद्धि हुई है। बताते चलें कि हिमस्खलन के कारण चंद्रभागा नदी का बहाव चार दिन तक रुका रहा, लेकिन अब यह फिर से सामान्य हो गया है।

नदी का जलस्तर जोबरंग पुल तक पहुंच गया था, लेकिन अब नदी का रास्ता फिर से खुल गया है। वहीं,चंबा जिले के पांगी और लाहुल स्पीति में भारी वर्षा के कारण सड़कों को नुकसान पहुंचा है, जिससे शिक्षा बोर्ड ने 4 से 7 मार्च तक की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इन क्षेत्रों में परीक्षाएं अब बाद की तारीखों में आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *