Shimla: अब रात के समय एक कॉल पर महिलाओं को मिलेगी वाहन सुविधा

Shimla: अब रात के समय एक कॉल पर महिलाओं को मिलेगी वाहन सुविधा

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की हजारों महिलाओं को अब रात के समय शहर में आवाजाही करने के लिए टैक्सी या बस आने का इंतजार नहींकरना पड़ेगा। महिलाओं के लिए शहर में रात के समय स्पेशल वाहन सेवा शुरू होने जा रही है। महिलाएं एक कॉल पर इसकी सुविधा प्राप्त कर पाएंगी।

खास बात यह है कि महिला चालक ही शहर में यह वाहन चलाएंगी। इस तरह महिलाओं को सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी। पहले दो महीने महिलाओं को यह सुविधा मुफ्त में दी जाएगी। इसके बाद सस्ती किराया दरें तय की जाएंगी। द सोसायटी फॉर कनेक्टिव लाइव संस्था नगर निगम के साथ मिलकर महिलाओं को यह सुविधा देने जा रही है।

महिलाओं के लिए इस तरह की सुविधा शुरू करने वाला शिमला प्रदेश का पहला शहर होगा। इस वाहन सेवा का पहला ट्रायल गुरुवार को हुआ। शुरुआत में पांच सीट वाले दो वाहन चलाए जा रहे हैं। महिलाओं को वाहन की यह सुविधा रात 9:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक दी जाएगी। यदि कोई महिला रात को कहीं फंस जाती है या उन्हें घर जाने के लिए कोई भी बस नहीं मिल रही हो तो वह इस वाहन सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *