राईट न्यूज/पावँटा साहिब विधायक सुखराम चौधरी ने आज की प्रैस वार्ता मे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा जिन के खुद के घर शीशे के हो वे दूसरो के मकानो पर पत्थर नही फेंका करते।
विधायक ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री खुद परिवार सहित जमानत पर है। उन्हें ईमानदार मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगने का कोई हक नहीं है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर सख्त है। यहां तक कि नैतिकता के नाते पार्ट प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी इस्तीफा दे चुके हैं।विधायक ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा देश व प्रदेश जब महामारी मे संकट के दौर से गुजर रहा है तब विपक्ष ओछी राजनीति कर रहा हैं।
इस मौके पर उनके साथ हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, पांवटा साहिब मंडल भाजपा के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, महामंत्री हितेंद्र चौधरी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, देवराज चौहान व राहुल चौधरी आदि उपस्थित थे।