राइट न्यूज हिमाचल
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मंडी शहर के मोती बाजार में एक व्यापारी महिला के घर पर चोरी हुई है। महिला के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी हुए हैं। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।व्यापारी महिला के घर चोरी व्यापारी महिला ने घर पर हुई चोरी का आरोप अपनी सहेली पर लगाया है।
पीड़िता ने आरोपी सहेली के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो लंबे समय से हिमाचल से बाहर थी। बीती 13 जनवरी को लोहड़ी के अवसर पर ही वो वापस हिमाचल लौटी है। उसने बताया कि लोहड़ी पर बच्चों को पैसे देने के लिए जैसे ही उसने अलमारी खोली तो- उसके होश उड़ गए।
अलमारी से गायब से गहने-नकदी उसने पाया कि अलमारी से उसके करीब 9 लाख रुपए के गहने और 42 हजार रुपए की नकदी गायब थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच महिला ने अपनी सहेली पर चोरी का आरोप लगाया।महिला का आरोप है कि उसकी मंगवाई रामनगर में रहने वाली सहेली ने उसके घर पर चोरी की है। महिला ने सिटी पुलिस चौकी मंडी में अपनी सहेली के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
महिला ने गहनता से जांच करने की मांग की है। उधर, महिला की शिकायत पर पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर उसकी आरोपी सहेली को पूछताछ के लिए बुलाया। मगर सहेली ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया। मामले की पुष्टि करते हए सिटी पुलिस चौकी मंडी के इंचार्ज देवदत्त ने बताया कि हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही चोर का पता लगा लिया जाएगा।