Shimla: हड़ताल का नोटिस, फरवरी में 22 से 26 तक बंद रहेंगे बैंक

Shimla: हड़ताल का नोटिस, फरवरी में 22 से 26 तक बंद रहेंगे बैंक

राइट न्यूज हिमाचल

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स फैडरेशन ने सरकार को हड़ताल का नोटिस दिया है। परिसंघ के राष्ट्रीय महासचिव रूपम राय ने कहा कि कार्यकारी समिति ने दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव रखा है। इस दौरान 24 से 25 फरवरी तक हड़ताल होगी।

यह हड़ताल 5 दिवसीय कार्य सप्ताह और सभी कैडर में पर्याप्त भर्ती सहित अन्य विभिन्न मांगों को लेकर होगी। इसके अलावा यूनियन ने प्रदर्शन समीक्षा और पीएलआई पर वित्तीय सेवा विभाग के हाल के निर्देशों को तत्काल वापस लेने की मांग की है जो नौकरी की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं और कर्मचारियों के बीच विभाजन पैदा करते हैं।इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कर्मचारी, अधिकारी व निदेशकों के पदों को भरने और आईबीए के साथ लंबित शेष मुद्दों के समाधान पर जोर दिया गया।

इस हड़ताल की वजह से देशभर के बैंक पूरे पांच दिन बंद रहेंगे। 22-23 को शनिवार, रविवार और 26 को महाशिवरात्रि की वजह से अवकाश रहेगा। हिमाचल प्रदेश आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फैडरेशन के अध्यक्ष दिनेश शर्मा और राज्य महासचिव ईश्वर सिंह नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन ने हड़ताल का जो आह्वान किया है उसका हिमाचल प्रदेश में पूरा पालन किया जाएगा और प्रदेश के सभी बैंक दो दिन बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *