मंडी : खाई में लुढ़की पिकअप गाडी़ , 3 युवाओं की मौत….

राईट न्यूज / मंडी : जिला के कमांद के पास बीती रात को एक पिकअप जीप गहरी खाई में लुढ़क गई।। हादसे में पिकअप सवार तीन युवाओं की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के सही कारणों का पुलिस पता लगाने में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नवाय में कमांद के पास करहा गांव में करीब दो सौ फीट गहरी खाई में पिकअप जीप बीती रात को खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकाला। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक जोनल अस्पताल मंडी में मृत घोषित किया गया। तीसरे घायल युवक को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया, लेकिन उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि पधर पुलिस थाना में इस हादसे को लेकर आईपीसी की धारा 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिए जाएंगें।

मृतकों की पहचान भूपिंद्र शर्मा (24) पुत्र कांशी राम निवासी बाल्ट बल्ह (मंडी), लवदीप (18) पुत्र नंद लाल निवासी समलोण बल्ह (मंडी) व निधि सिंह (32) कर्म सिंह निवासी मेहवा (कांगड़ा) के रूप में हुई है। निधि कमांद स्थित पेट्रोल पंप में बतौर सेल्समैन काम करता था। डीएसपी पधर मदनकांत ने मामले की पुष्टि की है।न्होंने बताया कि पधर पुलिस थाना में इस हादसे को लेकर आईपीसी की धारा 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिए जाएंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *