हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू- शिमला में गिरने लगे फाहे

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शिमला, कुल्लू और लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है। रोहतांग दर्रे और आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है, जहां 10 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम में आए इस बदलाव के बाद कुल्लू और लाहौल प्रशासन ने चेतावनी जारी की है, वहीं शिमला में भी बर्फ के फाहे गिरने लगे हैं।मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में और हिमपात हो सकता है। कुल्लू-मनाली की ओर बड़ी संख्या में सैलानियों का रुख किया है, खासकर क्रिसमस और नए साल के मौके पर। रविवार को अटल टनल रोहतांग से 11,322 वाहन गुजरे हैं, जिससे पर्यटन कारोबारियों में व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद जागी है।

हालांकि, प्रशासन ने सैलानियों को बर्फीले इलाकों में न जाने की सलाह दी है।मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले छह दिनों तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है। 24 और 25 दिसंबर को मैदानी इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मंडी, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा के कुछ इलाकों में तापमान शून्य से नीचे जा चुका है।

शनिवार को ताबों में इस सीजन का सबसे कम तापमान, माइनस 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, 27 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 23 और 24 दिसंबर को भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मनाली, कल्पा, नारकंडा और सिस्सू सहित कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ने के साथ-साथ पर्यटकों के लिए बर्फबारी का आनंद लेने का सुनहरा मौका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *