पिता सेना में मेजर, बेटी केप्टन- अब बेटे के कंधे पर सजे लेफ्टिनेंट के बैज

राइट न्यूज हिमाचल

एक ही घर से निकली वीरों की टोली है, देशभक्ति की गूंज हर दिल में बोली है। मेजर पिता, केप्टन बेटी का अभिमान है, अब बेटे के कंधे पर लेफ्टिनेंट का मान है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेटे विवेक राणा ने।विवके राणा के पिता सेना से सूबेदार मेजर ऑनरेरी कप्तान के पद से रिटायर हुए हैं।

विवेक की बहन पल्ल्वी राणा भी केप्टन के पद पर तैनात हैं। अब विवेक राणा ने सेना में लेफ्टिनेंट पद हासिल किया है।जयसिंहपुर उपमंडल के प्लेटा गांव के रहने वाले विवेक राणा IMA देहरादून में 18 महीने के कठिन प्रशिक्षण हासिल करने के बाद पासआउट हुए हैं। विवेक के परिजनों ने विवेक के कंधे पर लेफ्टिनेंट के बैज लगाए।

विवेक की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।विवेक राणा ने 12वीं तक की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल जालंधर कैंट से की है। इसके बाद विवेक ने B.TECH. कंप्यूटर साइंस की स्नातक डिग्री चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज मोहाली से हासिल की।विवेक राणा के पिता भी सेना की कोर ऑफ सिग्नल्स से सूबेदार मेजर ऑनरेरी कप्तान के पद से रिटायर हुए हैं।

विवेक राणा की बहन पल्ल्वी राणा भी केप्टन के पद पर तैनात हैं। विवेक की मां गृहिणी हैं। विवेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बहन और परिवार को दिया है।विवेक की इस उपलब्धि के बाद उनके घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया है।

विवेक क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। विवेक का कहना है कि मेहनत से कोई भी बड़े से बड़ा मुकाम आसानी से हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *