सिरमौर:टीकाकरण के बाद जुड़वा बच्चों की बिगड़ी तबीयत एक की मौ/त…

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक ढाई महीने की बच्ची की राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीका लगने के बाद मौत हो गई है। जबकि, बच्ची के जुड़वा भाई की भी तबीयत बिगड़ गई है और वो अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में दहशत का माहौल है।टीका लगने के बाद बच्ची की मौतदुखद बात ये है कि दंपति के घर ये जुड़वा बच्चे उनकी शादी के करीब 10 साल बाद हुए थे। दोनों बच्चों के जन्म से पूरा परिवार खुश था। मगर अब ये खुशियां मातम में बदल गई हैं।

बच्ची की मौत के बाद से मां बेसुध हो गई है।ढाई महीने की थी मासूममिली जानकारी के अनुसार, सिरमौर जिले के द्राबिल गांव की एक महिला ने बीती 5 सितंबर को जुड़वा बच्चों (एक बेटी और बेटे) को जन्म दिया था। शादी के करीब 10 साल बाद जुड़वा बच्चों के जन्म होने से परिवार बेहद खुशा था।बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार बच्चों को टीकाकरण के लिए खुड़ द्राबिल स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था।

बच्चों के पिता जीत सिंह ने बताया कि उनके दोनों बच्चों को 7 नवंबर को नाहन में टीकाकरण किया गया था।जुड़वा भाई की तबीयत बिगड़ीबच्ची के पिता ने बताया कि खुड़ द्राबिल स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीका लगाया गया। टीका लगने के चंद घंटों के बाद ही बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद वो आनन-फानन में दोनों बच्चों को उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लेकर निकले।

मगर उनकी बच्ची ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि, बेटे की तबीयत भी काफी बिगड़ी हुई है।बच्ची के संस्कार में नहीं पहुंचे माता-पिताबच्ची का पोस्टमार्टम मंगलवार को नाहन मेडिकल कॉलेज में करवाया गया और फिर बच्ची का संस्कार कर दिया गया। हृदय विदारक बात ये है कि बच्ची के माता-पिता उसके अंतिम संस्कार में भी नहीं जा सके।

उन्हें दूसरे बच्चे की देखभाल के लिए अस्पताल में रुकना पड़ा।स्वस्थ थे दोनों बच्चेपरिजनों ने बताया कि बच्चों के जन्म के बाद वो दो बार बच्चों को शिमला में दिखा चुके हैं। उनके दोनों बच्चे बिलकुल स्वस्थ थे। उन्होंने बताया कि बच्चों को बीती 7 नवंबर को टीका लग गया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें दोबारा टीकाकरण के लिए बुलाया।

दोबारा टीका लगने के कारण उन्होंने मासूम बच्ची को खो दिया और दूसरे बच्चे की तबीयत भी काफी बिगड़ हुई है।11 बच्चों का हुआ टीकाकरणवहीं, नाहन अस्पताल के CMO डॉ. अजय पाठक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत कुल 11 बच्चों को टीका लगाया गया है।

जिसमें से एक की मौत हो गई है और दूसरा अस्पताल में उपचाराधीन है।पाठक ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा तुरंत कार्रवाई अमल में लाई गई है। टीकाकरण के दौरान इस्तेमाल किए गए टीके और उनकी बैच के सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *