हिमाचल: महिला पार्षद को शख्स ने सरेआम गली में घसीटा, सफाई करवा रही थी बेचारी

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक महिला पार्षद के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के वक्त महिला पार्षद गली की सफाई करवाने गई हुई थी। महिला पार्षद ने व्यक्ति पर गाली-गलौज, मारपीट और बदसलूकी करने के आरोप जड़े हैं।मामले में महिला पार्षद ने व्यक्ति के खिलाफ पुलिस स्टेशन ऊना में शिकायत दर्ज करवाई है।

महिला ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।शिकायतकर्ता ने बताया कि बीती शाम को उसने वार्ड के एक मैदान के साथ गली की सफाई करवाने के लिए JE की मदद से JCB मंगवाई थी। JCB चालक अनिल ने गली में नाले की सफाई करना शुरू की- तो उसी समय स्वर्ण सिंह नाम का व्यक्ति मौके पर आ गया।महिला ने बताया कि स्वर्ण ने आते ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

ऐसे में उसने स्वर्ण सिंह को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माना और उसने सरेआम महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने महिला को गले से पकड़ा और उसकी कमीज भी फाड़ दी।इसके बाद भी स्वर्ण सिंह नहीं रुका और मारपीट करता था। स्वर्ण सिंह ने महिला पार्षद को बालों से पकड़ कर भी खींचा। महिला ने बताया कि इस घटना में उसके कान की बाली भी कहीं खो गई।

मौके पर चिल्लाने और शोर की आवाज सुनकर पार्षद का पति और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया।मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि महिला पार्षद की शिकायत के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *