राइट न्यूज ब्रेकिंग — नही रहे ज्ञानचन्द गोयल। शहर के लोगो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

राइट न्यूज ब्रेकिंग — नही रहे ज्ञानचन्द गोयल। शहर के लोगो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

पांवटा साहिब — बीते रोज बाद दोपहर शहर के प्रमुख उद्योगपति एवं सच्चे समाजसेवी ज्ञानचन्दगोयल का निधन हो गया। देर शाम को उनके शरीर को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। स्वर्गाश्रम में सैकडो की तादाद मे लोग उनकी अन्तिम यात्रा में शामिल हुए।

बतादे कि ज्ञानचन्द गोयल एक बहुत ही नेक इंसान व उद्योगपति होने के सा​थ साथ समाजसेवी भी थे। उन्होने तारूवाला में शहर के गरीब तबके व सभी वर्गो के ​लोगो के लिये एक धर्मशाला का निर्माण करवाया जिससे वे अजर अमर हो गये।

उनकी समाजसेवा के एक दो नही सैकडो उदाहरण स्थानीय जनता के सामने है जिन्होने समाज सेवा, जन सेवा, नर सेवा नारायण सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने मे वे कभी अपना कदम पीछे नही हटाते थे।

राइट न्यूज उनके देहावसान पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परम पिता परमात्मा से प्रार्थना करता है कि मृतक की आत्मा का शान्ति एवं शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करे व उन्हे अपने चरणो में स्थान दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *