बीते रोज उप मण्डल के शिलाई में जमीनी विवाद के चलते लगभग आधा दर्जन के करीब लोगो ने अपने ही एक रिश्तेदार की पीट पीट कर हत्या कर दी। अधेड उम्र के व्यक्ति का अत्याधिक खून बह गया। हास्पीटल लाते समय उसके प्राण पखेरू हो गये।
मामला शिलाई क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रो के अनुसार विशन सिंह उम्र करीब 51 वर्ष का उसके ही रिश्तेदारो से जमीनी विवाद था। लगभग आधा दर्जन के करीब लोगो ने उस पर प्राण घातक हमला कर दिया। उस पर लगातार और बार बार लोहे की रोड्स, डण्डो आदि से लगातार पीटते रहे। बाद में गांव वासियो द्धारा 108 की मदद से उसे सिविल हस्पताल पांवटा लाया गया रास्ते में उसकी मौत हो गयी।
एसआईटी गठित् :— इस वारदात की सूचना मिलते ही पुुलिस के आला अधिकारियो ने एसआईटी का गठन करते हुए सख्त आदेश जारी किये। इस टीम का नेतृत्व राजेंन्द्र पाल ने किया जिसमेे जय प्रकाश उमेश दिलीप सिंह नवीन कुमार व कान्स्टेबल गौरव शामिल थे। टीम ने आला अधिकारियो के आदेश मिलते ही शिलाई की ओर रवाना हो गये और सभी को घन्टो मिनटो में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस कप्तान अजय कृष्ण शर्मा ने सभी लोगो की गिरफ्तारी की पुष्टि की है उन्होने कहा कि मृतक का पोस्ट मार्टम करवाया जायेगा। आगामी कार्यवाही जारी है।