बालासुंदरी गोशाला के तीनों शेड का दौरा…

राइट न्यूज हिमाचल

पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण समिति की बैठक मंगलवार को बालासुंदरी गौशाला नाहन में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा ने की। उन्होंने बालासुंदरी गौशाला में बने तीनों शेड् का भ्रमण किया।

उन्होंने गोमूत्र अर्क बनाने की मशीन की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा बालासुंदरी गौशाला में पल रहे लगभग 102 गोधन रखरखाव संबंधी व्यवस्था की जांच की। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष एसपीसीए नाहन डा. नीरू शबनम ने गौशाला में चल रही विभिन्न कार्यक्रमों बारे में अवगत करवाया।

गौशाला में बनाए जा रहे गोबर के लॉक्स, दिवाली त्योहार के लिए बनाए गए गोबर के दीये के बारे में भी अवगत करवाया गया।बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष राजेंद्र बंसल द्वारा खर्चे का पूर्ण ब्योरा प्रस्तुत किया जिसमें वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान गौशाला पर लगभग 19.50 लाख रुपए की राशि व्यय की गई है, जबकि व्यय राशि के बराबर की आमदन हुई है।

बालासुंदरी गौशाला समिति के सदस्यों ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर से गौशाला के प्रतिदिन के व्यय के लिए मंदिर न्यास त्रिलोकपुर से सहायता राशि प्रदान करने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर उपनिदेशक पशुपालन डा. खुराना, सहायक निदेशक पशुपालन डा. संदीप शर्मा, कमेटी सदस्य सतीश राणा व राजेंद्र बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *