सिरमौर:नाहन में मॉडलिंग के साथ वेटलिफ्टिंग के जलबे

राइट न्यूज हिमाचल

ऐतिहासिक चौगान मैदान में जारी स्टेप्को सिरमौर उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभागियों ने शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन किया। वहीं इस दौरान मंच से सीनियर प्रतिभागियों की मॉडलिंग भी आकर्षण का केंद्र रही। जबकि नाहन में पहली मर्तबा भार-तोलन प्रतियोगिता संध्या कार्यक्रम में आयोजित हुई।

जिसमें एक प्रतिभागी ने 190 किलोग्राम भार उठाकर दर्शकों को हैरत में डाल दिया। जिला सिरमौर के नाहन में तृतीय स्टेप्को सिरमौर उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। वहीं इस दौरान एक सप्ताह से ऐतिहासिक चौगान मैदान सिरमौर उत्सव मेला से भी गुलजार है। चौगान की शाम शहरवासियों के लिए बेहद खास बन रही है, जबकि सायंकाल से ही लोग सिरमौर उत्सव में मेला में खरीददारी के लिए बड़ी संख्या में पहुंचकर जरूरत का सामान खरीद रहे हैं।

सिरमौर उत्सव में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश इत्यादि राज्यों से दुकानदारों ने हस्तकला सहित अन्य उपयोगी सामान उपलब्ध करवाया है। वहीं मेला में झूले, मिक्की माउस, टे्रन बच्चों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं सिरमौर उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में विभिन्न प्रतियोगिताएं मंच पर आयोजित की जा रही हैं।जिसका फाइनल रविवार को उत्सव की समाप्ति के साथ हो जाएगा।

वहीं रविवार को सभी संध्याओं की आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को अपनी पॉजिशन का परिणाम पता चलेगा। उधर स्टेप्को सिरमौर उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कैरियर अकादमी नाहन के डायरेक्टर एसएस राठी ने चीफ गेस्ट के तौर पर शिरकत की। वहीं सीनियर एडवोकेट सुशील कुमार अत्री विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। स्टेप्को निदेशक रजीत सिंह कंवर ने बताया कि संध्या में आयोजित बॉडी-बिल्डिंग प्रतियोगिता में एक दर्जन प्रतिभागियों ने अपने कसावट वाले शरीर का आकर्षक प्रदर्शन किया, जबकि सीनियर मॉडलिंग में भी 20 प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने जलबे दिखाए।

वहीं नाहन में पहली मर्तबा आयोजित हुई वेट-लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 14 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें एक प्रतिभागी ने सर्वाधिक 190 किलोग्राम भार उठाया। इस दौरान मनीष सेठी, बाबू राम, कुंदन इत्यादि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जबकि मंच संचालन रविश भारद्वाज का रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *