शिमला के कोटखाई में 460 ग्राम चिट्टा बरामद, जम्मू-कश्मीर का आरोपी गिरफ्तार

राइट न्यूज हिमाचल

शिमला जिला के कोटखाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने खड़ापत्थर में छापेमारी के दौरान जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिला निवासी मुद्दासिर अहमद से 460 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

यह हिमाचल प्रदेश में अब तक पकड़ी गई सबसे बड़ी चिट्टे की खेप मानी जा रही है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशे की खेप लेकर जा रहा है और उसे रोहड़ू में सप्लाई करने की योजना है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खड़ापत्थर में आरोपी को धरदबोचा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे 460 ग्राम चिट्टा बरामद किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।शिमला पुलिस ने इस बड़ी बरामदगी की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाऊंट पर सांझा की है। शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने इस मामले की पुष्टि की है और कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं और नशे की यह तस्करी किस स्तर पर की जा रही थी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *