16 साल के युवक की झील में डूबने से मौत…

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से एक दर्दनाक घटना पेश आई है। यहां झंडूता विधानसभा क्षेत्र का 16 वर्षीय लड़का गोविंद सागर झील में डूब गया है।

मगर अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।12वीं कक्षा का छात्रा था अमनलापता युवक की पहचान 16 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई है- जो कि धराड़सनी गांव का रहने वाला था। अमन 12वीं कक्षा का छात्र था।गोविंद सागर झील में डूबा युवकजानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार शाम को पेश आया है।

अमन गोविंद सागर झील में पानी के तेज बहाव में लापता हो गया है। अमन को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलााय गया, लेकिन उसका कहीं कुछ नहीं पता चल पाया। देर शाम तक उसकी तलाश में स्थानीय प्रशासन का सर्च अभियान चलता रहा।

फिर अंधेरा होने के कारण बाद में यह अभियान थम गया। अब आज सुबह से फिर से उसकी तलाश में सर्च अभियान चलाया गया है।चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन बेटे के लापता होने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, क्षेत्र के लोग भी इस घटना से काफी परेशान हैं और अमन के मिल जाने की कामना कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अभी हाल ही में सोलन जिला में एक दुखद घटना पेश आई है। यहां सरसा खड्ड में डूबने से मानपुरा स्कूल के 8वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई थी।। मामले में हैरान कर देनी वाली बात यह है कि हादसा स्कूल की आधी छुट्टी के वक्त पेश आया था। मृतक छात्र की पहचान भवनदीप के रूप में हुई- जो कि किशनपुरा गांव का रहने वाला था।

दरअसल, भवनदीप स्कूल की आधी छुट्टी में अपने चार दोस्तों के साथ नहाने के लिए खड्ड में चला गया था। मगर इनमें से किसी भी बच्चे को तैरना नहीं आता था। भवनदीप गहरे पानी चला गया और देखते ही देखते डूब गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *