दोस्त के साथ बस का इंतजार कर रहा था युवक, अचानक हुआ कुछ ऐसा,चली गई जान

राईट न्यूज़ हिमाचल

चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर औट थाना क्षेत्र के तहत आने वाले हणोगी पुल के पास बस का इंतजार कर रहे युवक की पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मौत हो गई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय शमशानी के रूप में हुई है जोकि नेपाली मूल का बताया जा रहा है।

हालांकि युवक का असली नाम-पता पुलिस अभी तलाश रही है लेकिन प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार यह युवक बचपन से कुल्लू शहर के श्मशानघाट के पास अकेला ही रहता था। इस कारण इसे सब शमशानी के नाम से बुलाते थे।

बताया जा रहा है कि यह युवक अपने किसी दोस्त के साथ हणोगी आया हुआ था और वापस कुल्लू जाने के लिए यहां पर बस का इंतजार कर रहे थे कि तभी पहाडी से एक पत्थर आकर सीधे युवक के सिर पर जा गिरा।

घायल युवक को तुरंत प्रभाव से नगवाईं अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे कुल्लू रैफर कर दिया लेकिन कुल्लू में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *