राईट न्यूज हिमाचल खडूर साहिब.. NSA के तहत असम की डिब्रुगढ़ जेल में बंद अमृतपाल को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचे हैं। खडूर साहिब से सांसद चुने गए अमृतपाल सिंह ने एन.एस.ए के तहत की गई पूरी कार्रवाई को रद्द करने की मांग की है। उनका कहना है कि एन.एस.ए. के तहत उनकी गिरफ्तारी अवैध है और इसे रद्द किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उन्हें पंजाब से 2600 किलोमीटर दूर एक साल से अधिक समय तक हिरासत में रख कर उनकी स्वतंत्रता के अधिकार को पूरी तरह से छीन लिया गया है। उनका कहना है कि उन्हें राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने के लिए सजा दी जा रही है।अमृतपाल सिंह ने हाईकोर्ट में लगाई अर्जी में अमृतसर के डी.सी. द्वारा एन.एस.ए लगाए जाने को गलत बताया है।
आपको बता दें कि अप्रैल 2023 से अमृतपाल सिंह खालसा एन.एस.ए. के तहत असम की डिब्रुगढ़ जेल में बंद है। वे जेल से ही खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़े थे और खडूर साहिब की जनता ने उन्हें भारी मतों से जीत दिलवाई थी। सिख मत दाता ही नही हिंदू मत दाता भी अमृतपाल सिंह के लिए वोट मांगते और उन्हे स्पोर्ट करते नजर आए। प्रधान मंत्री मोदी के जीत के मार्जिन से अधिक मार्जिन से अमृतपाल सिंह जीते वो भी जेल में बंद रह कर, खडूर साहिब की मतदातो का कहना है अगर खुद CM भगवंत मान भी अमृतपाल सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ते वो भी हार जाते। इस जीत के मायने यह है कि आने वाले समय मे अमृतपाल सिंह पंजाब की राजनीति में बड़ा चेहरा होंगे।