राइट न्यूज हिमाचल/पांवटा साहिब
शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में शुरू हुई छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में कांग्रेस नेता मनीष तोमर ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन अजीत चौहान व राजीव ठाकुर डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंटरी विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस प्रतियोगिता में आठ जोन से 15 स्कूल के खिलाडिय़ों ने खो-खो, कबड्डी, वालीबॉल, बैडमिंटन, योग, कुश्ती, जूडो, ताइक्वांडो, हैंडबॉल, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल खेलों में भाग लिया। इस दौरान कबड्डी में संगड़ाह जोन विजेता, उप-विजेता पांवटा जोन रहा। खो-खो में राजगढ़ जोन विजेता, वालीबॉल में राजगढ़ जोन विजेता रहा। योग में भी राजगढ़ जोन विजेता व उप-विजेता पांवटा जोन रहा।
वहीं कोटड़ी व्यास स्कूल की खिलाड़ी कृतिका रिधमिक योग में विजेता रही, हैंडबॉल में कोटड़ी व्यास स्कूल विजेता रहा। हॉकी में नघेता स्कूल विजेता रहा। बास्केटबॉल में जामनीवाला स्कूल विजेता, फुटबॉल में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल विजेता, बॉक्सिंग में माडिय़ाघाट स्कूल विजेता रहा।
वेट लिफ्टिंग में नारग स्कूल विजेता रहा।


