राइट न्यूज हिमाचल
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में सुबह-सवेरे एक LPG सिलेंडर फट गया है। हादसे में कमरे में सोई सात साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, दो अन्य लोगो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के कई घरों तक उसकी आवाज सुनाई दी। हादसे में मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान के दो कमरे ढह गए हैं। धमाके के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा बद्दी के भटोलीकलां में हादसा आज सुबह-सवेरे करीब 4 बजे पेश आया है।
शुरुआती जांच में पाया गया है कि रसोई में रखा LPG सिलेंडर लीक हो गया और उसकी गैस पूरे कमरे में भर गई। इसी बीच अचानक जोरदार धमाका हो गया।धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। धमाके के कारण मकान के दो कमरे ढह गए।हादसे के वक्त मकान में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। कमरे में पति-पत्नि, उनकी दो बेटियां और एक बेटा सोया हुआ था।
हादसे में सात साल की बच्ची की मलबे के नीचे दबने के कारण मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं- जिन्हें उपचार के लिए ESI अस्पताल काठा में भर्ती करवाया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए ASP बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
