हिमाचल में ठंडी होने लगी रातें, 16 को बारिश व बर्फबारी की संभावना

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल में रातें ठंडी होने लगी हैं। प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। स्थिति ये है कि जनजातीय इलाकों में जहां पारा जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया जा रहा है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान -4.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार विंटर सीजन में यह पहली बार पारा इतना दर्ज हुआ है।

इसके साथ ही यह सीजन की सबसे सर्द रात रही। राज्य के मैदानी भागों में दोपहर तक धुंध छाने से कंपकंपी बढ़ गई है।

मंगलवार को बिलासपुर, मंडी, ऊना और हमीरपुर के सुजानपुर में घना कोहरा छाया रहा। वहीं आगामी चार दिन भी धुंध का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने भाखड़ा बांध के जलाशय क्षेत्र, सुजानपुर, ऊना और मंडी जिला की बल्ह घाटी में घना कोहरा पड़ने का यैलो अलर्ट जारी किया है। 13 व 14 नवम्बर को समूचे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

15 नवम्बर को मध्यवर्ती व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों जबकि 16 नवम्बर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। हालांकि इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 17 व 18 नवम्बर को भी पूरे प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं।18 शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंचाप्रदेश के कई शहरों का न्यूनतम तापमान गिर रहा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के औसतन न्यूनतम तापमान में -0.7 डिग्री सैल्सियस की गिरावट आई। राज्य के 18 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकार्ड हुआ है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -1.6 डिग्री, केलांग में 1 डिग्री, कल्पा में 2 डिग्री, मनाली में 5.7 डिग्री, नारकंडा में 5.9 डिग्री, रिकांगपिओ में 5.1 डिग्री, मंडी में 9.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा शिमला में 10.7 डिग्री, धर्मशाला में 13 डिग्री, ऊना में 12.2 डिग्री, नाहन में 13.5 डिग्री, सोलन में 10.1 डिग्री, कसौली में 12.8 डिग्री सैल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *