राइट न्यूज हिमाचल
मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके हौसलों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। इन लाइनों को बखूबी चरितार्थ कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बेटी डूमीरा कुमारी ने। नेत्रहीन डूमीरा कुमारी ने राष्ट्रीय परीक्षा में अपनी सफलता का लोहा मनवाया है।पहले प्रयास में क्वालीफाई किया NETडूमीरा कुमारी सरकाघाट उपमंडल के धनेड़ गांव की रहने वाली हैं।
डूमीरा कुमारी ने समाज शास्त्र विषय में UGC NET परीक्षा पास कर अपने माता-पिता और अपना सपना पूरा किया है। डूमीरा ने ये परीक्षा पहले अटेंप्ट में पास की है।बचपन में चली गई थी आंखों की रोशनीडूमीरा कुमारी ने 9 साल की उम्र में अपनी आंखो की रोशनी को खो दिया था। मगर डूमीरा ने जीवन में कभी हार नहीं मानी और अपने कदमों को कभी नहीं रोका।सिविल कोर्ट में की नौकरीडूमीरा कुमारी ने सातवीं कक्षा तक की पढ़ाई सुंदरनगर के स्कूल से पूरी की है।
इसके बाद 12वीं तक की पढ़ाई लुधियाना से की। फिर डूमीरा ने पंजाब विश्वविद्यालय से समाज शास्त्र में स्नातक और परास्नातक की डिग्री हासिल की। जनवरी 2023 में सिविल कोर्ट में क्लर्क के पद पर उनकी पहली नियुक्ति हुई।अब बनीं सहायक प्रोफेसरवहीं, अब डूमीरा ने UGC NET की परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। अब वह जल्द ही कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त होंगी।
मजदूरी करते हैं डूमीरा के पिताडूमीरा के पिता सोमदत्त मजदूरी करते हैं और उनकी मां कमला देवी गृहिणी हैं। डूमीरा कुमारी घर की सबसे बड़ी बेटी हैं। डूमीरा की दो छोटी बहने भी हैं- जिनकी शादी हो चुकी हैं। डूमीरा की इस सफलता के बाद से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ रही है।डूमीरा कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
डूमीरा ने इस उपलब्धि से ना सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।हर समस्या का समाधान संभवडूमीरा ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब के माध्यम से UGC NET की परीक्षा की तैयारी की और पहले ही प्रयास में पेपर क्वालीफाई कर लिया। युवाओं को संदेश देते हुए डूमीरा ने कहा कि चाहे कोई भी कठिनाई क्यों ना हो, कभी हार नहीं माननी चाहिए।
मेहनत से हर समस्या का समाधान संभव है।डूमीरा ने विशेष रूप से दिव्यांग और अन्य युवाओं से आह्वान किया कि पढ़ाई को अपना लक्ष्य बनाएं। पूरी मेहनत और सच्चे मन से पढ़ाई करें। पढ़ाई ही सफलता की कुंजी है। पढ़ाई के दम पर आप जीवन में किसी भी कठिनाई का सामना आसानी से कर सकते हैं।


