हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने की तैयारी : 8 नवंबर से होगी बारिश और बर्फबारी

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में सात नवंबर तक मौसम साफ बना रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद मौसम करवट बदलेगा। आठ नवंबर से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक कमी दर्ज होने का पूर्वानुमान है। पिछले एक माह से बारिश न होने और सर्दी में चढ़ते पारे के बीच हिमाचल प्रदेश में आठ नवंबर से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं।

कांगड़ा, चंबा में बारिश और लाहौल-स्पीति के पश्चिमी क्षेत्र में बर्फबारी के आसार हैं। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से प्रदेश में अधिकतम पारे ने बीते दिनों में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। धर्मशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो नवंबर में सबसे अधिक तापमान है।

11 नवंबर को कांगड़ा, चंबा में बारिश और लाहौल-स्पीति के पश्चिमी क्षेत्र में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के लिए अलर्ट जारी किया है।

लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए अपनी यात्रा और गतिविधियों को प्लान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *