राइट न्यूज हिमाचल
नूरपुर पुलिस जिला द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना फतेहपुर की टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के तहत मुकाम मोच में एक पिकअप जीप (HP36-F-1160) से देसी शराब की 64 पेटियां बरामद की हैं।मामले में आरोपी अजय कुमार पुत्र जुल्फी राम निवासी होशियारपुर (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया है।
उसके खिलाफ थाना फतेहपुर में मामला संख्या 91/24 अधीन धारा 39(1) हिमाचल प्रदेश एक्साइज एक्ट के तहत पंजीकृत कर लिया गया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


