हिमाचल की 6 वर्षीय अराध्या को थ्री व्हीलर ने कुचला, भाई भी था साथ; मची चीख-पुकार

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के कई लोग नौकरी और पढ़ाई के चक्कर में हिमाचल से बाहर सेटल हैं। ऐसे में बहुत बार ऐसे होता है कि घर से दूर बैठे यह परिवारों को कुछ हादसे कभी ना भूलने वाले जख्म दे जाते हैं। ताजा मामला मोहाली के सेक्टर-69 से सामने आया है।यहां हिमाचल प्रदेश की एक 6 साल की बच्ची को थ्री व्हीलर ने बुरी तरह कुचल दिया।

इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई है। हादसे के वक्त बच्ची स्कूल से घर आ रही थी।मिली जानकारी के अनुसार, 6 साल की अराध्या शर्मा अपने भाई के साथ स्कूल से वापस घर आ रही थी। इसी दौरान घर के बाहर पार्क से सड़क पार करते हुए एक तेज रफ्तार थ्री व्हीलर ने उसे कुचल दिया। हादसे में अराध्या गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसे के वक्त अराध्या का भाई और अन्य परिवारिक सदस्य मौके पर ही मौजूद थे।

हादसे के बाद थ्री व्हीलर चालक मौके से फरार हो गया। जबकि, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह दर्दनाक हादसा CCTV में कैद हो गया है।परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अराध्या को गंभीर हालत में नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अराध्या की मौत के बाद उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है। अराध्या के पिता आर्मी में तैनात हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद अराध्या के भाई ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन अराध्या बेसुध हो गई थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि उसकी बहन को क्या हो गया है। बहन की मौत के बाद भाई खामोश हो गया है।लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में स्पीड ब्रेकर बनाने चाहिए और वाहनों की स्पीड कम होनी चाहिए। उनका कहना है कि वाहन चालक की तेज रफ्तारी के कारण एक परिवार ने अपनी बच्ची खो दी।

वहीं, हादसे की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए थ्री व्हीलर चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सोहाना के रहने वाले लवप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *