हिमाचल: 12वीं की छात्रा ने छोड़ी दुनिया, जानें किस बात से थी परेशान

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल के चंबा जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक 12वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। मामला चंबा जिला के डलहौजी क्षेत्र के तहत आते सलूणी का बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर छात्रा के शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आते सलूणी के एक गांव की छात्रा ने अपने ही घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

छात्रा की मौत से परिवार में माहौल गमगीन हो गया है। छात्रा 12वीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बेटी काफी समय से तनाव में थी। जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि बेटी को डर था कि वह 12वीं कक्षा की परीक्षा में फेल हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि दो माह पहले एक हादसे में उसके हाथ की हड्डी भी फ्रेक्चर हो गई थी। जिसके चलते वह परीक्षा भी नहीं दे पाई थी। परीक्षा ना दे पाने और 12वीं में फेल होने जाने के डर से उनकी बेटी डिप्रेशन में थी।जिसके चलके उनकी बेटी ने घर में पंखे से फंदा लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

वहीं पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर खुदकुशी का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं बेटी की मौत से उसके माता पिता को गहरा सदमा लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *