सोलन: पति से कहासुनी के बाद विवाहिता ने छोड़ी दुनिया, 28 साल थी उम्र

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में आत्महत्याओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन प्रदेश में कहीं ना कहीं से आत्महत्या से जुड़ा मामला रिपोर्ट किया जा रहा है। ताजा मामला हिमाचल के सोलन जिला से सामने आया है। यहां एक 28 साल की महिला ने कमरे में आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आगामी जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सोलन जिला के उपमंडल धर्मपुर से सामने आई है।

यहां पुलिस थाना धर्मपुर के तहत एक महिला ने अपने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। महिला की मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला मात्र 28 साल की थी और उसकी मौत का कारण आपसी कलह बताई जा रही है।मामले की जानकारी देते हुए एसपी गौरव सिंह ने बताया कि सुक्खी जोहड़ी निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को महिला द्वारा आत्महत्या करने की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को फंदे से उतार कर अपने कब्जे में लिया।

मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय शांति तिरकी निवासी झारखंड के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ सुक्खी जोहड़ी निवासी नरेश कुमार के घर में किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। मृतक महिला अपने पति के साथ मेहनत मजदूरी करती थी। बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी में किसी बात को लेकर आपसी कलह चल रही थी।

जिसके चलते ही महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया है।वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनांे को सौंप दिया है।

पुलिस ने महिला के कमरे की भी जांच की है, लेकिन उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *