बॉक्सिंग व हैंडबॉल मैं करेंगे जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व
राइट न्यूज हिमाचल
स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तहत ब्लॉक लेवल से लेकर जिला स्तर स्टेट लेवल व नेशनल लेवल के टूर्नामेंट लगातार चरम सीमा पर चल रहे है इसी कड़ी में अंडर -14 बॉयज मेजर गेम स्टेट टूर्नामेंट जो की बिलासपुर जिला के बिलासपुर बॉयज स्कूल में 29 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक होने जा रहे हैं ।
जिसमें जिला सिरमौर के शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास के 6 छात्रों का राज्य स्तर हैंडबॉल प्रतियोगिता व बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए सलेक्शन हुआ है उनका स्टेट कैंप बीबी जीत कौर मेमोरियल विद्यालय पोटा साहिब में 23 सितंबर से चल रहा है जिसमें ये खिलाडी कोच धर्मेंद्र चौधरी से हैंडबॉल, व रविंद्र से बॉक्सिंग खेल की बारीकीया सीख रहे हैं ।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता अभी पिछले दिनों माजरा में संपन्न हुई थी कोटडी व्यास के इन छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया इसके बलबूते पर इनका सिलेक्शन राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ है अंकित पुत्र मुकेश कुमार व्यास, लक्ष्य पुत्र मानसिंह व्यास, पारीश पुत्र दयाल भूड व्यास, आर्यन पुत्र हेमराज कोटडी, अंश पुत्र हेमराज कोटडी का चयन हेडबॉल प्रतियोगिता हेतु हुआ है ।
वही दिव्यांशु निचली व्यास का सिलेक्शन बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है इनके सिलेक्शन पर इनके माता-पिता ने खुशी वक्त की है और माता-पिता ने बताया कि हमारे बच्चों के लिए यह एक एक्स्पोज़र है खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है साथ ही साथ ये सर्टिफिकेट बच्चों के भविष्य में काम आते हैं ।
वही इस उपलब्धि पर एसएमसी अध्यक्ष श्री मान सिंह जी एसएमसी सदस्य सुमन, बीना देवी, राजकुमार मुल्कराज , कश्मीर कौर, सरबजीत कौर, विद्या देवी,पवन कुमार व इसराना बेगम,माया देवी, सांगतो देवी,मलका देवी ने खुशी व्यक्त की है इन खिलाड़ियों को सभी स्टॉफ व प्रिंसिपल रघुबीर चौहान को भी बधाई दी है एसएमसी अध्यक्ष को सदस्य ने कहा हमारा स्कूल लगातार खेलों के क्षेत्र में पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहा है इसके लिए सभी स्टाफ मेंबर, सभी खिलाड़ी छात्र बधाई के पात्र है हम स्टेट टूर्नामेंट के लिए बच्चों को शुभकामनाएं देते हैं के वहां पर भी यह अच्छा प्रदर्शन करके नेशनल के लिए सेलेक्ट होकर स्कूल का नाम रोशन करें इन सभी उपलब्धियां पर पंचायत प्रधान सुरेश कुमार उप प्रधान अनिल कुमार मेंबर सतीश कुमार ने खिलाड़ी छात्रो को बधाई दी है स्कूल स्टाफ सेक्रेटरी बी आर सिंगटा व लेक्चर चतर चौहान राकेश ओमप्रकाश सुशील कुमार, शशि गुप्ता, ज्योति कुमारी ने इस उपलब्धि पर सभी खिलाड़ी छात्रों को व कोच पेरेंट्स को बधाई दी है


