सिरमौर: पांवटा ने 11-0 के अंतर से सुजानपुर को हराया

राइट न्यूज हिमाचल

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में आयोजित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की इंटर-कालेज महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह मुख्यातिथि पूर्व विधायक पांवटा साहिब ने किया।।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. श्रद्धा शुक्ल उपस्थित रही। इस अवसर पर कालेज की एनसीसी कैडेट कृतिका जिसका चयन माउंट एवरेस्ट पर जाने वाली टीम के सदस्य के रूप में हुआ है को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पहला मैच पांवटा साहिब और सुजानपुर कालेज के बीच हुआ, जिसमें पांवटा साहिब की टीम ने 11-0 से शानदार जीत दर्ज की।

दूसरा मैच बिलासपुर और कुल्लू के बीच खेला गया, जिसमें बिलासपुर कालेज ने 3-0 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच पीजी सेंटर शिमला और ऊना कालेज के बीच खेला गया। चौथा मैच दौलतपुर चौक और हमीरपुर कालेज के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता में कुल 11 टीमें भाग ले रही हैं, कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के ऑब्जर्वर प्रो. भारती की उपस्थिति विशेष रही।

इसके साथ ही ऑफिशियल्स में प्रो. अंजु पाठक, नरेश कुमार, प्रदीप कालिया, रमेश कुमार, सुरजीत कुमार, भावेश डंगवाल और हॉकी कोच चंद्रशेखर भी मौजूद थे।इस दौरान एसएचओ पांवटा करतार सिंह, पीटीए अध्यक्ष सुजाता शर्मा, आंजभौज भरली कालेज की प्राचार्य डा. ऋतु पंत, प्रो. जगदीश चौहान, सेवानिवृत्त प्रो. डा. रामलाल तोमर, प्रो. ओम प्रकाश राही, प्रो. मोहन सिंह चौहान शामिल थे।

विभिन्न महाविद्यालयों से आए टीम मैनेजर्स में प्रो. सुषमा, प्रो. नीरज, प्रो. श्रेयशी, प्रो. रोजिना का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम में प्रो. सुलक्षणा शर्मा, प्रो. विम्मी रानी, डा. ध्यान सिंह तोमर, प्रो. अमिता जोशी, प्रो. धनमंती कंडासी, डा. जाहिद अली, डा. विवेक नेगी, डा. अरुण कुमार दफराइक, प्रो. दीपा चौहान, प्रो. मनदीप सिंह गांधी, प्रो. चीनू बंसल, डा. प्रदीप तोमर, डा. किरण बाला, प्रो. रविंद्र, प्रो. तनु चंदेल, प्रो. वंदना कांसल, प्रो. नंदिनी कंवर, डा. स्वामीनाथ, डा. खत्री तोमर, डा. दीपक, प्रो. प्रतिभा चौधरी, प्रो. सुनील, प्रो. जय चंद, प्रो. संदीप, प्रो. पंकज यादव, प्रो. सुनील शर्मा, प्रो. शीतल शर्मा, प्रो. रेखा और प्रो. कल्याण सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *