हैंडबॉल मे ऊना मे सिरमौर की टीम से दिखाएगे अपनी प्रतिभा
राइट न्यूज हिमाचल
जिला सिरमौर की तहसील पौंटा साहिब की पंचायत कोटडी व्यास के शहीद कमलकांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास के चार खिलाड़ियों का सिलेक्शन पिछले सप्ताह संपन्न हुई पीएम श्री बॉयज स्कूल पांवटा साहिब में u-19जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन हेतु हुआ कोटडी व्यास स्कूल की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने तीन मैच सेमीफाइनल तक जीते जिसके बलबूते पर इनका सिलेक्शन स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए हुआ!
खिलाड़ियों मे पीयूष व गौरव डंगवाल पुत्र राजिंदर डंगवाल उपरली कोटडी, नमन शाह पुत्र सूरज सैणवाला, हिमेश चौधरी पुत्र मुलख राज कोटडी से है ये खिलाडी 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय विक्रम बाग स्कूल मे कोच हुकम शर्मा व धर्मेंद्र चौधरी से खेल की बर्रिकिया सिख रहे है इसके उपरांत स्टेट प्रतियोगिता जो की ऊना जिला के बॉयज स्कूल ऊना मे 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक होंगी जिसमे ये सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे!इस उपलब्धि पर प्रिंसिपल व स्टॉप व एसएससी ने इन खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी है जैसा की विदित है पियूष डंगवाल पिछले 2 वर्षों से स्टेट खेल रहा है इस उपलब्धि पर पंचायत प्रधान सुरेश कुमार एसएमसी अध्यक्ष मानसिंह मेंबर मूलक राज, राजकुमार, वीणा देवी, सुमन, कश्मीर कौर, विद्या देवी, पवन कुमार, सोमी देवी एस ऍम सी अध्यक्ष प्राइमरी स्कूल कोटडी व्यास मे कहा कि हमारे स्कूल की उपलब्धियां स्पोर्ट्स के क्षेत्र में हमेशा याद रखने वाली है स्पोर्ट्स के क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में हमारे स्कूल की एक अलग ही पहचान बन गई है सभी उपलब्धियां के पीछे खिलाड़ी छात्र छात्राओं उनके अभिभावक सभी स्टाफ मेंबर का संपूर्ण योगदान है जिसके बलबूते पर हमारे इतने खिलाड़ी स्टेट लेवल व नेशनल लेवल तक पहुंच रहे हैंइसके लिए खिलाड़ी छात्र-छात्रा है एसएमसी अध्यक्ष और पंचायत प्रधान ने अभिभावको और विशेष तौर पर इनको तैयार करने के लिए उनके कोच व शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी को विशेष बधाई दी हैँ ! ये शिक्षक इंटरनेशनल एक्सपउज़र टूर सिंगापूर भी इसी वर्ष करके लौटे हैँ जिसका फायदा हमारे बच्चो को मिल रहा हैं हमें गर्व हैँ हमारे खिलाड़ी छतरी लगातार अच्छा प्रदर्शनी स्कूल के लिए जिला स्टेट पर कर रहे हैँ


