राईट न्यूज़ हिमाचल
हिमाचल के ऊना जिले से एक परिवार शादी समारोह की खुशियों में शामिल होने के लिये पंजाब गया था. लेकिन लौटते वक्त उनके साथ बड़ा हादसा हो गया. टाहलीवाल माहिलपुर सड़क मार्ग पर जेजों खड्ड में रविवार को तेज बारिश के बाद बढ़े जल स्तर की चपेट में उस परिवार की इनोवा गाड़ी आ गई।
हादसे में कार में सवार 11 लोग पानी में बह गए. उनमें से नौ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया है. एक अब भी लापता है. उनकी तलाश की लिये रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.


