विश्व हिन्दू परिषद ने देवभूमि संघर्ष समिति के समर्थन में किया हिमाचल बंद का ऐलान

राइट न्यूज हिमाचल

संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण मामले को लेकर प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 14 सितम्बर को हिमाचल प्रदेश में देवभूमि संघर्ष समिति के समर्थन में विश्व हिंदू परिषद ने प्रदेश में बंद का ऐलान किया है। शनिवार को 12 बजे तक सभी प्रकार की दुकानें बंद रखने का आह्वान विश्व हिन्दू परिषद ने किया है।

संजौली में मस्जिद के अवैध निर्माण और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की विश्व हिन्दू परिषद ने कड़ी निंदा की है। सुबह 10 से 12 बजे तक दुकानें बंद रहेंगी। परिषद ने प्रदेश के सभी कारोबारियों से इसमें सहयोग कर हिन्दू एकता का परिचय देने की मांग की है। विश्व हिन्दू परिषद हिमाचल प्रांत की ओर से जारी बयान में शनिवार को पूरे प्रदेश में बंद का आह्वान किया गया है।

शिमला व्यापार मंडल का बंद से इंकारउधर, शिमला व्यापार मंडल ने विश्व हिन्दू परिषद के बंद के ऐलान से किनारा कर लिया है। व्यापार मंडल ने शनिवार को दुकानें बंद करने से इंकार कर दिया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि शिमला व्यापार मंडल इस बंद में शामिल नहीं होगा। शहर के सभी बाजार और दुकानें खुली रहेगी। व्यापार मंडल अवैध मस्जिद निर्माण मामले और लाठीचार्ज के विरोध में अपना प्रदर्शन बीते दिन ही कर चुका है।

इसके तहत दोपहर एक बजे तक बाजार बंद रहा था लेकिन शनिवार को शिमला शहर के सभी दुकानें और बाजार खुले रहेंगे। व्यापार मंडल इस बंद में शामिल नहीं होगा।सुन्नी में हिन्दू संगठनों के लोग करेंगे प्रदर्शनसुन्नी में शनिवार को अवैध मस्जिद के निर्माण मामले को लेकर स्थानीय लोगों और हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। सुन्नी में सुबह 11 बजे से सभी हिन्दू समाज के लोगों से एकत्रित होने की अपील की गई है।

संजौली मस्जिद विवाद के अब सुन्नी में लोग एकत्रित होकर प्रदर्शनद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *