मौसम में बदलाव के संकेत, इस दिन बर्फबारी की संभावना

राइट न्यूज हिमाचल

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में हिमाचल के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 29 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा के ऊपरी हिस्सों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

वर्तमान मौसम स्थितिइस समय, हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर महीने में सामान्य से 97 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इसका असर कृषि कार्य पर पड़ रहा है, विशेषकर गेहूं जैसी फसलों की बिजाई में देरी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले सप्ताह में अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।लाहौल-स्पीति का पारा शून्य के नीचे, ताबो सबसे ठंडा स्थल राज्य में शुष्क मौसम की वजह से दिन में मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

मैदानी व निचले जिलों में दिन का पारा 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात में ठंड बढ़ रही है।जनजातीय क्षेत्रों में पारा शून्य के नीचे बना हुआ है। रविवार को लाहौल- स्पीति जिला का ताबो सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *