राइट न्यूज हिमाचल
पुलिस थाना भुंतर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान बलवंत सिंह (35) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव बुहाड़ डाकघर जरी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार वीरवार को पुलिस टीम ने सिंयुड में नाकाबंदी की हुई थी।
इस दाैरान बलवंत सिंह को जांच के लिए रोका गया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 527 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसे टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि कुल्लू एसपी ने की है।


