फौजी की पत्नी ने खुद को लगाई आग, मौत, जानिए सच

राइट न्यूज हिमाचल

पालमपुर थाना के अंतर्गत होल्टा कैंट में एक फौजी की पत्नी ने स्वयं को आग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। एएसपी धर्मशाला बीर बहादुर ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार मूल रूप से गुजरात के रहने वाले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर तकरार हुआ।

इसके बाद पत्नी ने अपने पर मिट्टी का तेल फैंककर आग लगा ली।महिला को उपचार के लिए कांगड़ा के एक निजी अस्पताल में लाया जा रहा था लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आर्मी पुलिस भी छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि गुजरात से मायका पक्ष के आने के बाद उनके बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *