पुलिस ने बरामद की चरस और चिट्टे की खेप, महिला सहित 4 गिरफ्तार

राइट न्यूज हिमाचल

राजधानी शिमला में पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में एक महिला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के स्पैशल सैल ने बुधवार को कैंसर अस्पताल के पास आई.जी.एम.सी. में संदिग्ध पाए जाने पर एक महिला व युवक की तलाशी ली और उनके कब्जे से 1.100 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

पकड़ी गई महिला मंडी जिला के करसोग की रहने वाली है, जबकि युवक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का निवासी है। आरोपियों की पहचान इंदिरा देवी (53) निवासी करसोग जिला मंडी और अनीश (42) निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

स्पैशल सैल की टीम ने दोनों आरोपितों को बरामद चरस सहित सदर पुलिस के हवाले कर दिया है। इनके विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।इसेसे अलावा थाना सदर की पुलिस ने गश्त के दौरान लालपानी बाईपास रोड पर शिमला के पास एक कार (एचपी 52 सी-0408) को आईएसबीटी शिमला से खलीनी की तरफ आते देखा, जिसे रुकने का इशारा किया गया। चालक ने पूछने पर अपना नाम और पता शुभम (28 ) निवासी गांव फयाल पोस्ट ऑफिस धारी तहसील और जिला शिमला बताया।

जब उपरोक्त वाहन की जांच की गई, तो उसमें से 6.18 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद हुई। यह मामला 21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ।एक ओर मामले में स्पैशल सैल शिमला की टीम ने शोघी में नाकाबंदी के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस की जांच के दौरान साहिल चौहान (30) निवासी कोटखाई जिला शिमला के कब्जे से 7.310 ग्राम चिट्टा बरामद किया। थाना बालूगंज में 21 एनडी एंड पीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *