पांवटा साहिब: राज्य स्तरीय मास्टर्स गेम्स में सिरमौर की टीम बनी विजेता

राइट न्यूज हिमाचल

बिलासपुर के लुहणू मैदान में राज्य स्तरीय मास्टर गेम्स का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिला सिरमौर की हॉकी टीम विजेता रही। पहले मुकाबले में शिमला को 4-2 से हराया और दूसरे मुकाबले में कांगड़ा को 3-1 व अगले मैच में मंडी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बिलासपुर की टीम को 2-1 से हराकर फाइनल में ऊना को 4-3 से हराकर खिताब के विजेता रहे।

इस प्रतियोगिता के जीतने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल मास्टर्स गेम का आयोजन फरवरी में धर्मशाला में किया जाएगा।इस हॉकी प्रतियोगिता में आसिफ हुसैन ने सबसे अधिक गोल किए। उन्होंने टूर्नामेंट में पांच गोल किए। वहीं, हेमंत कश्यप और बनेश डंगवाल ने 3-3 गोल और कपिल व चंदन ने 2-2 गोल किए।

वहीं, सुनील जोशी को बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड दिया गया। जिला सिरमौर से हॉकी टीम में कैप्टन हेमंत कश्यप की अगवाई में आसिफ हुसैन, चंदन कश्यप, बनेश डंगवाल, सुनील जोशी, विनोद कुमार, अमृत पाल, प्रवेश शर्मा और अन्य खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के जीतने पर कोच नीरज माहेश्वरी ने टीम को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि नेशनल प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी तथा नेशनल स्तर पर भी विजेता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *